कहने के लिए

Author: Kapil Sharma / Labels:

कितनी बातें हैं, वक़्त कितना कम, कहने के लिए
थोडी देर  ठहर जा, रख ले भरम, कहने के लिए

तासीर ए अश्क़ भी हैं बेअसर जिन ज़ख्मों को
तुम ले कर आये हो मरहम कहने के लिए

हर बात रूमानी हो जाती है शायर तेरी दुनिया में,
शाम के आँसू बन जाते हैं शबनम, कहने  के लिए

रात को जो तू स्वांग रचाये, उल्फत के, मुहब्बत के,
दिन में नुक़्ता को आती हैं शरम, कहने के लिए






ए मुहब्बत

Author: Kapil Sharma / Labels:

अच्छे और बुरे में
तौल लू जिसे मैं,
नशा, तेरा इतना भी, सस्ता नहीं हैं
बच तो जाता हैं तेरा काटा,
ए मुहब्बत,
मगर काम का, फिर वो बचता नहीं हैं

तसव्वुर

Author: Kapil Sharma /

यूँ तसव्वुर तेरा,
पूरा भर देता है,
वजूद मेरा,
तेरे दीद की तमन्ना
मेरे दिल को
क्योकर हो?

शुक्रिया

Author: Kapil Sharma /

ये तल्खी ज़ुबान की,
कड़वाहट भरा सा ज़ेहन
बे तबस्सुम लब,
ये अदावत का पैरहन
बस इसलिए कि कोई
अपना करीब नही,
किसी की अमानत है,
अपना नसीब नही?
क्यों खो रहे हो,
वाइजों के रस्मो रिवाज़ में
क्यों खेल रहे हो
किसी और के अंदाज़ में?
वो इश्क़ क्या इश्क़ नही,
जो खो कर पाया जाता हैं?
क्या भूले हो वो लुत्फ जो
अश्कों संग बहाया जाता हैं?
जो माशूक को देनी थी,
ये नामुराद सौगातें?
क्योकर नुक्ता अब तलक,
तुम अपनी फकीरी पर इतराते?
क्या हुआ जो सुबहो शाम,
अपनी तकदीर में उनका दीद नही?
इतना छोटा सोचोगे,
ये तुमसे तो उम्मीद नही
उसके तस्सवुर से भर लो
रूह, दिल औ आसमान
छोड़ो तल्खी, कड़वाहट
लब पे लौटाओ मुस्कान
देखो ये हर खूबसूरत सहर
उसी परिवश का है एहसान,
शुक्रिया ए महज़बीं
शुक्रिया ए राहत ए जान!


सखी

Author: Kapil Sharma /

अर्थहीन मुझे, वो ज्ञान रण का
क्या गिरधर कहे, क्या पार्थ, सखी
तेरे बिन इस व्याकुल मन की,
कौन सुनेगा,  पीड़ा आर्त, सखी
प्रत्येक शब्द से तेरे,
रिसकर आते अमृतजल ने,
कितनी बार बचाई है रूह मेरी
फिर से ये अंधेरे मुझे गर्त करे है
थाम हाथ मेरा,
मुझे बाहर निकाल सखी
गरल लगता है ये यथार्थ सखी
तेरे बिन इस व्याकुल मन की,
कौन सुनेगा,  पीड़ा आर्त, सखी

तुम पूछती हो,
क्या अंत समय तक,
कभी साथ निभा हम पाएंगे?
लाख करे प्रयत्न देव भी,
ना प्रेम हिमालय डिगा वे पायेंगे
जिसे कहती हो तुम स्वार्थ,
वही है प्रेम में परमार्थ, सखी
तेरे बिन इस व्याकुल मन की,
कौन सुनेगा,  पीड़ा आर्त, सखी

हथेली

Author: Kapil Sharma /

महकता है पूरा वजूद मेरा
इस हिना से बने गुलनार की तरह
चमकते है सितारें कई हज़ार
तेरी कलाई पर बंध इतराते है
नाखूनों पर तेरी कितने
तीज के चाँद नज़र आते है
एक तेरी हथेली पर
मैंने पा ली है कायनात अपनी

हमें, आये कोई समझाने को?

Author: Kapil Sharma / Labels:

धागे भर का फर्क है बस,
हस्ती बनने को, बिगड़ जाने को
अपनी तो बन गयी, समझली हैं
हमें, आये कोई समझाने  को?


हम तो चले है, नूर तुम्हारा
साकी रहे सलामत अब,
बरकत रहे तुम पर रिंदों की,
नज़र न लगे तेरे मैखाने को


काँधे ले इश्काँ की दूकान,
हाट बाजार, हांक लगाए है,
नहीं नफा, नुक्सान बहोत है,
बतला दो, तुम ही दीवाने को


क्या किस्सा था, कैसे बयां का ,
जिक्र कर रहा था वो अजनबी
क्यों नम थी नज़र-ए -साक़ी,
क्यों दर्द हुआ था पैमाने को?

शेखजी का बतोला हैं

Author: Kapil Sharma / Labels:

इक मैं हुँ, इक मेरा मालिक,
मस्त-मौला हैं
बाकी सब किस्से, अफवाहें,
शेखजी का बतोला हैं
ख्वाब से एक वो जागा हैं,
या नया ख्वाब कोई खोला हैं
बेकल नज़र की
तश्ने रूहानी, कौन,
कहा तक टटोला हैं ?
कैसे बढ़ता ताप मनों का,
आतिशफ़िशाँ सा
ज़ेहनों दिल में
कैसे लावा खौला हैं ?
किसी जहाँ में,
किसी जंग में
फिर से
कान्हा बोला हैं
मैं सजदे में,
घुटनो के बल...
सारा मंज़र
इन आँखों ने
ना अब तक भुला हैं
इक मैं हुँ, इक मेरा मालिक,
मस्त-मौला हैं
बाकी सब किस्से, अफवाहें,
शेखजी का बतोला हैं


 

उसकी आँखें

Author: Kapil Sharma / Labels:

अनकही बाब सी
फरिश्तो  के ख्वाब सी
फ़लक पे रक्स करते
सितारों के ताब सी
किसी शायर की
पसंदीदा किताब सी
प्यासे रिंद को
कतरा ए शराब सी
...उसकी आँखें।।।

कोई नज़्म बस होने को है

Author: Kapil Sharma / Labels:

फिर से महक उठा हैं
पुरानी खुशुबुओं से पैरहन
कोई नज़्म बस होने को है
हज़ार ख्यालों से हामला हैं ज़ेहन
कोई नज़्म बस होने को है
कुछ यादें बीते अरसे के,
लरज़ लबों पे, पलकों पे सावन
कोई नज़्म बस होने को है
गूँजता मैकदा, हुजूम से रिन्दों के,
बैठे हैं कोने में "नुक्ता"
लिए तन्हा प्यास, तन्हा धड़कन
कोई नज़्म बस होने को है 

मसरुफी

Author: Kapil Sharma / Labels:

मसरुफी तूने,

इस तरह लाचार कर दिया

इश्क के नाम,

एक दिन कर ,

सारी ज़िन्दगी को

मोहब्बत से

फारिग कर दिया

इक बाँवरा सा इंसा था

Author: Kapil Sharma / Labels:

शौहरत तेरे,
अंदाज़-ए-सुखन की
तुझको हो मुबारक शायर,
मुझे बस इतनी दुआ दो,
के हयात यूँ याद रख ले,
इक बाँवरा सा इंसा था,
बाँवरी बातें करता था

रात ने हैं रख ली गिरवी मुझसे

Author: Kapil Sharma / Labels:

ऐसे दौर -ए - खस्ता हाल ने,
सवाल ए चैनो सुकूं को दिया जवाब
रात ने हैं रख ली गिरवी मुझसे,
मेरी नींदें, चाँद और सारे ख्वाब

वो बनकर अब्र आये बरसाने मुझपर
अपनी रूह का आब औ' ताब
हम बदकिस्मत सूखे रह गए,
ले आँखों में अश्क़ हाथों में शराब

बस इक डर के वक़्त के थपेड़े,
मुरझा न दे गुलदस्ता ए हयात
चुन चुन कर रख लिए है उसने,
सब के सब कागज़ के गुलाब

पुर ख्व़ाब निगाहें

Author: Kapil Sharma / Labels:

पुर ख्व़ाब निगाहें, दिल अरमानों से लबरेज
हज़ार हसरतों भरा आसमान हैं, हश्र अब उड़ानें हैं,
बस  गर साथ दे जाये हौसला अपना
***
सौ इल्जाम, वाइज़ तेरे, मुझको कबुल हैं
यकीं मुझको पाक़तर दामन भी हैं तेरा,
मगर फिर भी, झाँक कभी तो गिरेबाँ अपना
***

लौट आई है सर्द शामें फिर से

Author: Kapil Sharma / Labels:

लौट आई है सर्द शामें फिर से
के ठिठुरने लगे है ठन्डे रिश्ते
कुछ गर्मी ताप ले हम तुम,
आओ , लिपट कर सो जायें
... अरसों इस ठौर बहें ना,
नव स्वप्नों के कोमल गीत
सुनकर इक दूजे ही के बोल
कुछ देर बहल ले हम तुम
आओ , लिपट कर सो जायें
 ... किस देस मेंह बरसें हैं फिर से,
ये मरुथल तो सुखा ही सुखा
दो आँसू बुला ले आँखों से,
खुद अपना दामन भीगा ले हमतुम,
आओ , लिपट कर सो जायें
 लौट आई है सर्द शामें फिर से
के ठिठुरने लगे है ठन्डे रिश्ते
कुछ गर्मी ताप ले हम तुम,
आओ , लिपट कर सो जायें
 

तेरी साँसों में दुबका विश्वास

Author: Kapil Sharma / Labels:

आसक्ती, मोहबंग, संन्यास
अपूर्ण, खोकला, खुशियों का आभास
थका थका, सारहीन, निरंतर प्रवास
व्यंग करता, क्रूर हँसता, जीवन का उपहास
एक केवल परम सत्य,
क्षण क्षण होता ह्रास
एक केवल परम धेय,
उत्तरजीविता का प्रयास
इकलौता उम्मीद का दीप,
तेरी साँसों में दुबका विश्वास 

क्यों करें याद, दीवाना सबको?

Author: Kapil Sharma / Labels:

मीनारें ये,
ये राजमहल
ढह जाये
बनकर खंडर
एक हकीक़त,
और है छल
ख़ाक इक दिन
हो जाना सब को
अच्छा हैं,
भूल जाना सबको
क्यों करें याद,
दीवाना सबको?
क्या बबूल,
क्या संदल
खा जाये आग,
ये सब जंगल
क्यों बेचैन
फिरें पागल
ख़ाक इक दिन
हो जाना सब को
अच्छा हैं,
भूल जाना सबको
क्यों करें याद,
दीवाना सबको?

रूह की कीमतें

Author: Kapil Sharma / Labels:

मंदिर हज़ार ||
हज़ार मस्जिदें देख लो ||
खुदा के घर में,  ||
नाखुदा की मल्कियतें देख लो ||
शायद वो इक सौदा, ||
 तुमको भी पेश कर दे ||
चलो बाज़ार "नुक्ता",  ||
रूह की कीमतें देख लो ||

गैर मौजूदगी में तेरी

Author: Kapil Sharma / Labels:

यूँ भी हुआ हैं,
गैर मौजूदगी में तेरी
कई सारे ख्वाब तुझसे बाबस्ता
मुझे घेर कर, तेरे बारें में
सवाल करने लगे हैं
पूछते हैं मुझसे
क्या उन आँखों से,
गहरी झील हैं कोई?
क्या उन जुल्फों से,
स्याह रात हैं कोई?
हैं कोई, जाम,
उन लबों से नशीलें
क्या उन धडकनों से,
सुरीली बात हैं कोई?

...अब सोचता हूँ
क्या सचमुच में
जवाब तलाशते हैं
ये खाव्बों ख्याल,
तुमसे जुड़े हुए
या सिर्फ बेकसी पर मेरी
कहकहे लगाने चले आते हैं
गैर मौजूदगी में तेरी


हाँ अगर तू मुस्कराकर कह दे, "बस ऐसा ही है"

Author: Kapil Sharma / Labels:

चाँदनी में नहाता,
खुश मिजाज़ साहिल
गुनगुनाती लहरें
बेमालूम सी
बज़्म में शामिल
न रास्ता कोई
ना मंजिल
ना सबब
ना कोई हासिल
बस तू, मैं
और ये कैफियत
ये ज़िन्दगी का ख्वाब, या ख़्वाबों सी ज़िन्दगी हैं
यकीं अपनी खुशफेहमियों पर कर भी लू मैं
हाँ अगर तू मुस्कराकर कह दे, "बस ऐसा ही है"

अंतर्मन